{"_id":"6a0760683d4b67cc20092299","slug":"informed-students-about-internships-rewari-news-c-198-1-rew1001-238490-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के बारे में दी जानकारी
Fri, 15 May 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 15 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को जानकारी देते डॉ. सतेंद्र। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की तरफ से इंटर्नशिप ब्लू प्रिंट विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. सत्येंद्र ने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक प्रभावी इंटर्नशिप न केवल व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती है बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं पेशेवर कौशल को भी विकसित करती है।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप प्रोग्राम से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया। विशेष रूप से इंटर्नशिप रिपोर्ट बनाने की संरचना, आवश्यक बिंदुओं तथा प्रस्तुतीकरण शैली पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन विभाग के शिक्षक प्रभारी डॉ. संदीप कुमार ने किया। इस दौरान विभाग सदस्य डॉ. सतीश कुमार, रोहित कुमार के अलावा रिसर्च स्कॉलर पारुल यादव एवं भूमिका मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने इस व्याख्यान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विजेंद्र सिंह तथा डॉ. संदीप कुमार ने मुख्य वक्ता को पौधा देकर आभार व्यक्त किया।