{"_id":"68e80684f7f8a5ebb20fe807","slug":"information-on-breast-cancer-prevention-was-provided-to-female-students-rewari-news-c-198-1-fth1001-227178-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छात्राओं को दी ब्रेस्ट कैंसर से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छात्राओं को दी ब्रेस्ट कैंसर से बचाव की जानकारी
Fri, 10 Oct 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 20रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ज
- फोटो : जरवलरोड में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
रेवाड़ी। रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन की ओर से सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाव की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली रहीं। प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव और डॉ. नरेंद्र दहिया विशिष्ट अतिथि रहे। प्राचार्य ने अतिथियों को पौधा भेंट किया। क्लब की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने प्रारंभिक अवस्था में ब्रेस्ट कैंसर की जांच का महत्व बताया और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव की जानकारी दी। छात्राओं से कहा कि वे अपने परिवार की महिलाओं को जागरूक करें।
डॉ. सविता चोपड़ा ने छात्राओं को ब्रेस्ट कैंसर की स्वयं जांच और शुरुआती पहचान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करने के लिए इस विषय पर एक फिल्म भी दिखाई। डॉ. सोनाली करनवाल ने ब्रेस्ट कैंसर के विभिन्न चरण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में 350 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। शुभारंभ छात्राओं द्वारा गणेश वंदना और नृत्य प्रस्तुति से हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्यक्रम की सफलता पर शुभकामनाएं दी और रोटरी क्लब के समाजसेवी प्रयासों की सराहना की। संयोजक डॉ. नवीन अदलखा ने कॉलेज प्रशासन के सहयोग की सराहना की और बताया कि जल्द ही सर्वाइकल वैक्सीनेशन कैंप भी आयोजित किया जाएगा।