फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Information given to soldiers on various security related topics

Rewari News: जवानों को सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयाें की दी जानकारी

Tue, 28 May 2024 03:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Information given to soldiers on various security related topics
रेवाड़ी। रेलवे सुरक्षा बल जयपुर मंडल के अंतर्गत रेवाड़ी पोस्ट में निरीक्षण के साथ सुरक्षा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि महानिरीक्षक सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा ने रेलवे सुरक्षा बल जवानों को सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित सभी से अपनी सोच में बदलाव करने, स्वास्थ के बारे में, खानपान के तरीके में बदलाव करने के साथ अच्छा भोजन करने के लिए के लिए प्रेरित किया। ज्योति कुमार सतीजा ने कहा कि प्रकृति से प्रेम करना, रक्तदान कैम्प का आयोजन कर रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए जवानों से एक एक करके व्यक्तिगत समस्या सुनकर उनका निवारण किया। उन्होंने जवानों को अपने संदेश में कहा कि सभी इंसानियत से प्यार करें, हमारी जिम्मेवारी है। यात्रियों की सुरक्षा के साथ रेल संपत्ति की सुरक्षा पर बेहतर ढंग से काम करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुभारंभ में रेवाड़ी सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार ने प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त भवप्रिता सोनी को पौधा भेंट करके स्वागत किया। मुख्य अतिथि को सुरक्षा बल जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा ने अपने कर कमलों से नई बैरिक का रिबन काटकर उद्धघाटन किया। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त भवप्रिता सोनी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार ने बैरिक के परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed