फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Information given about the infrastructure, laboratory and vision goals of the pharmacy department.

Rewari News: फार्मेसी विभाग के आधारभूत संरचना प्रयोगशाला व दूरदर्शिता लक्ष्य की दी जानकारी

Fri, 06 Dec 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Information given about the infrastructure, laboratory and vision goals of the pharmacy department.
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग की तरफ से विभाग के सत्र 2024-25 के नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार व प्रोफेसर हरीश दुरेजा ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की संस्कृति और आपके नए वातावरण से परिचित कराना था। इस अवसर पर प्रोफेसर हरीश दुरेजा ने कॅरिअर अपॉर्च्युनिटी एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने फार्मेसी फील्ड के अंदर अवसर के बारे में विस्तार पूर्वक विद्यार्थियों को परिचित किया। सहायक शिक्षिका डॉ. निर्मला यादव ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सहायक शिक्षिका मिस सुनीता यादव ने फार्मेसी विभाग के आधारभूत संरचना प्रयोगशाला तथा दूरदर्शिता व लक्ष्य की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक शिक्षिका डॉ. बीना कुमारी ने विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों का विद्यार्थियों से परिचय करवाया तथा बेसिक एथिक्स व मोरल वैल्यूज का महत्व समझाते हुए भविष्य में ईमानदारी के साथ अनुशासन का पालन करने की परिकल्पना की। सहायक शिक्षिका डॉ. स्नेहलता ने विभाग की स्कीम व ऑर्डिनेंस के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। मंच संचालन सहायक शिक्षक मनीष मखीजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक शिक्षक मोहित वशिष्ठ, कमल वर्मा, युगल यादव, गैर शिक्षक कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed