फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Infant's body found in garbage dump

Rewari News: कचरे के ढेर में मिला शिशु का शव

Sun, 25 May 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Infant's body found in garbage dump
फोटो : 14शिशु के शव की सूचना मिलने पर जांच करने के लिए पहुंची पुलिस की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। कस्बे में रेवाड़ी मोड़ पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने कचरे के ढेर में शनिवार सुबह साढ़े 7 बजे एक शिशु (बालक) का शव मिला। 9 माह के नवजात शिशु को कुत्ता नोचते हुए हुए सड़क पर ले आया था। आशंका जताई जा रही है कि शिशु को यहां पर शुक्रवार रात किसी ने फेंका होगा। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
एक दुकानदार ने शनिवार की सुबह देखा कि एक कुत्ता शिशु के शव को नोचते हुए सड़क पर ला दिया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास की दुकानों व पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

अभी यह नहीं पता चल पाया है कि शिशु को यहां किसने फेका है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी पता कर रही है। यह भी जानकारी ली जा रही है कि क्या शिशु को मृत अवस्था में यहां पर फेंका गया था या वह जीवित था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में गांव कमालपुर उर्फ मुंडावास निवासी प्रकाश ने बताया कि उसका बावल में शीतला माता मंदिर के पास कंस्ट्रक्शन का काम है। शनिवार की सुबह शिशु के शव को देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।


-
शिशु (बालक) के शव की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर गई थी। जांच की जा रही है कि यहां पर शव कैसे पहुंचा। अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।-संजय, प्रभारी, बावल थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed