Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Industries in Bawal-Dharuhera Hit by Gas Crisis; Letter Sent to Government

Rewari News: गैस संकट से बावल-धारूहेड़ा के उद्योग प्रभावित, सरकार को भेजा पत्र

Sun, 15 Mar 2026 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Industries in Bawal-Dharuhera Hit by Gas Crisis; Letter Sent to Government
रेवाड़ी। कृष्ण कुमार, प्रधान, रेवाड़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
रेवाड़ी। जिले के बावल और धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एलपीजी और पीएनजी गैस की किल्लत के कारण उद्योगों पर संकट गहराता जा रहा है। इस समस्या को लेकर रेवाड़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (आरसीसीआई) के प्रधान कृष्ण कुमार ने शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर गैस आपूर्ति जल्द सामान्य करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो औद्योगिक उत्पादन और रोजगार दोनों पर गंभीर असर पड़ सकता है।कृष्ण कुमार ने बताया कि बावल और धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में करीब 400 कंपनियां ऐसी हैं जिनका उत्पादन मुख्य रूप से एलपीजी और पीएनजी गैस पर निर्भर करता है।
विज्ञापन

वर्तमान में गैस की आपूर्ति में आई भारी कमी के कारण इन सभी उद्योगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इन औद्योगिक इकाइयों में लगभग दो लाख कर्मचारी कार्यरत हैं जिनकी रोजी-रोटी भी इस संकट से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि पहले इन कंपनियों में उत्पादन बढ़ाने के लिए तीन शिफ्टों में काम चलता था, लेकिन गैस की कमी के कारण अब अधिकांश इकाइयों में केवल दो शिफ्टों में ही काम हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उत्पादन में कमी आई है और कंपनियों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों का ओवरटाइम भी बंद कर दिया गया है जिससे मजदूरों की आय पर सीधा असर पड़ा है। कृष्ण कुमार ने कहा कि उत्पादन कम होने के कारण कुछ कंपनियों से कर्मचारियों का पलायन भी शुरू हो गया है।

कई श्रमिक काम कम मिलने के कारण अन्य जगह रोजगार की तलाश में जा रहे हैं। यदि आने वाले दिनों में भी गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो कंपनियों के सामने कर्मचारियों की कटौती करने की नौबत आ सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति ऐसे ही बनी रही तो आने वाले दो दिनों के बाद कई कंपनियां मजबूरी में कर्मचारियों की संख्या कम करने का निर्णय ले सकती हैं। इससे हजारों कर्मचारियों को हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed