{"_id":"67cddd124026d066800b4ffe","slug":"industrial-development-was-discussed-in-the-holi-milan-function-rewari-news-c-198-1-rew1001-216280-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: होली मिलन समारोह में औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: होली मिलन समारोह में औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा
Sun, 09 Mar 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 18सैंडपाइपर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में होली मिलन समारोह में एकत्रित हुए लघु उद्योग भारती
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लघु उद्योग भारती की ओर से सैंडपाइपर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के सदस्यों और स्थानीय उद्यमियों ने भाग लिया।
इस दौरान संगठन के उद्देश्य, औद्योगिक विकास, समाज सेवा और एमएसएमई इकाइयों के सहयोग को लेकर चर्चा की गई। अहिल्या बाई होलकर की त्रि-शताब्दी वर्षगांठ पर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेमिनार, लेख प्रतियोगिता कराने और सोशल मीडिया पर अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा गया।
लघु उद्योग भारती इकाई के जिला संयोजक संजय डाटा और जिला सचिव राजेश अग्रवाल ने संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। बताया कि लघु उद्योग भारती भारत का एकमात्र राष्ट्रव्यापी संगठन है, जो सूक्ष्म और लघु उद्योगों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्यरत है। पूरे देश में इसकी 450 से अधिक शाखाएं कार्य कर रही हैं। संगठन समाज सेवा, श्रमिक कल्याण और रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रीको के साथ एमएसएमई इकाइयों के सहयोग पर विशेष चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि रीको के साथ 1,30,000 वर्ग मीटर भूमि के लिए एमओयू भरा जा चुका है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लघु उद्योगों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं और आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
सीए निधि गौतम ने कहा कि महिलाएं आज विभिन्न उद्योगों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए लघु उद्योग भारती निरंतर प्रयासरत है। होली मिलन समारोह में संगठन के सदस्यों ने मिलकर होली की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर एडवोकेट राजीव डाटा, अमित यादव, महेंद्र छाबड़ा, रोहित सचदेवा, नितिन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अरुण टोकस और राहुल डाटा सहित कई गणमान्य उद्योगपति और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।