फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   India's economy is growing rapidly: Somani

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही : सोमाणी

Mon, 04 Aug 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 04 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
India's economy is growing rapidly: Somani
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राष्ट्रीय नवचेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक जननेता विजय सोमाणी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनाॅमी कहने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थ व्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।
सोमाणी ने कहा कि भारत की आत्मनिर्भर आर्थिक प्रगति को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था न केवल जीवित है, बल्कि दुनिया में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही है। भारत अब 1991 का भारत नहीं है। आज हम डिजिटल टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग और फार्मा के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं। ट्रंप जैसे नेता भारत की सफलता से विचलित हैं।
विज्ञापन

सोमाणी ने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ और भारत-रूस व्यापार पर की गई टिप्पणी राजनीति से प्रेरित है। भारत अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देता है। सस्ते तेल और रक्षा सामग्री खरीदना हमारी जरूरत है, न कि किसी के दबाव में किया गया निर्णय। ट्रंप को अपने देश की नीतियों पर आत्ममंथन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed