{"_id":"68d439242692e6795c01fe71","slug":"india-has-been-independent-for-75-years-today-everything-is-adulterated-rao-indrajit-rewari-news-c-198-1-rew1001-226222-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को आजाद हुए 75 साल, आज हर चीज में मिलावट : राव इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत को आजाद हुए 75 साल, आज हर चीज में मिलावट : राव इंद्रजीत
विज्ञापन
गांव खोल में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर के अवसर पर संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री राव
कुंड। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत गांव खोल में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। आज हर चीज में मिलावट है, पौष्टिकता की कमी है जिसके कारण लोगों का खाना-पीना कम हो गया है।
जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट की अगुवाई में ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार, विधायक अनिल यादव और जिलाध्यक्ष वंदना पोपली भी मौजूद थीं। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माजरा एम्स में ओपीडी भी जल्द शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि साइंस और मेडिकल साइंस ने अब इतनी तरक्की कर ली है जिससे अब हमें डॉक्टर द्वारा मेडिसन देकर हमारे शरीर को जिंदा रखा हुआ है। उन्होंने उपस्थित सभी आशा कार्यकर्ताओं को कहा कि आप इस स्वास्थ्य जांच शिविर का निरीक्षण कर अपने गांव व अपने क्षेत्र में इसके बारे में लोगों को जानकारी दें।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला पार्षद रेखा, पंचायत समिति उप चेयरमैन पंकज यादव, सरपंच नरेश यादव नरू, पूर्व सरपंच देवेंद्र यादव नारायणपुर, दयानंद, जयभगवान यादव हरजीपुर, प्रदीप ठेकेदार, सरपंच अशोक यादव मौजूद रहे।
प्रदेश व देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाई : राव
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आप सभी ने जो प्रदेश व देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाई है, पांच साल और आपकी सेवा करने का मौका दिया है इसके लिए आप सभी का वे धन्यवाद व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हाल ही में हुई जीएसटी कटौती का यह कदम विकसित भारत की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि जीएसटी दरों में कमी का सबसे ज्यादा लाभ आमजन को होगा और व्यापारियों के व्यापार में भी वृद्धि होगी जिसके साथ ही देश समृद्ध होगा।
बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में सरकार सजग : स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार बेहतरीन ढंग से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न रोगों की निशुल्क जांच और परामर्श दिया गया है।