फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Independence Day today, Minister of State for Archeology and Museums will hoist the flag

स्वतंत्रता दिवस आज, पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण

Sat, 14 Aug 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Independence Day today, Minister of State for Archeology and Museums will hoist the flag
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लेते उपायुक्त यशेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में मनाए जाने वाले 75वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त यशेंद्र सिंह जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दर्शकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति से परिपूर्ण भव्य आयोजन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्यमंत्री अनूप धानक बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समारोह के दौरान कोविड-19 से संबंधित प्रोटोकॉल की पूर्ण रूप से पालन करवाना सुनिश्चित करें। इसके लिए समारोह स्थल पर मास्क, हैंड सैनिटाईजर आदि की व्यवस्था करवाएं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता समारोह के चलते दिल्ली रोड पर यातायात डायवर्ट किया गया है। वाहन चालक दिल्ली व गुरुग्राम की ओर जाने के लिए प्रजापति चौक या फिर कसौल से होते हुए जा सकते हैं।
विज्ञापन

योग, पीटी और डंबल का संगम मोह लेगा मन
समारोह में योग, पीटी, डंबल का अनूठा संगम देखने लायक होगा। बच्चों द्वारा विभिन्न योग मुद्राओं की प्रस्तुति दी जाएगी। बैंड की धुन पर पीटी व डंबल शो का प्रदर्शन किया जाएगा। विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की अनेकता में एकता की झलक प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड की 9 टुकड़ियां की कदमताल होगी देखने लायक
मार्च पास्ट की टुकड़ियों ने इंचार्ज डीएसपी मोनिका देशवाल के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस की टुकड़ी का एसआई दीपक कुमार, महिला पुलिस टुकड़ी की एएसआई संगीता, होम गार्ड का प्लाटून कमांडर सुधीर कुमार, एनसीसी ब्वायज सीनियर कैडेट मयंक यादव, एनसीसी गर्ल सीनियर कैडेट मीनाक्षी एनसीसी ब्वायज जूनियर कैडेट सौरभ, एनसीसी जूनियर गर्ल्स कैडेट छवि, गर्ल्स गाइड की गाइड अनुष्का, प्रजातंत्र के प्रहरी छात्रा प्रहरी तान्या के नेतृत्व में मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा होगी देखने लायक
स्वतंत्रता दिवस आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में आरपीएस स्कूल धारूहेड़ा की ओर से राष्ट्र वंदना, एसवीएस स्कूल धामलाका देशभक्ति नृत्य, सनग्लो स्कूल राजस्थानी नृत्य, सूरज स्कूल पंजाबी भंगड़ा नृत्य, आरपीएस स्कूल हरियाणवी लोक नृत्य का प्रदर्शन करेंगे। वे दर्शकों को देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति से रूबरू कराएंगे। राष्ट्रगान की प्रस्तुति राजकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed