फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Increased supply has led to a drop in vegetable prices.

Rewari News: आवक में वृद्धि से सब्जियों के दाम में आई गिरावट

Thu, 15 Jan 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 15 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Increased supply has led to a drop in vegetable prices.
फोटो : दुकान पर ताज़ी सब्ज़ियां खरीदते हुए ग्राहक। संवाद
रेवाड़ी। ठंड से सब्जियों के दाम में गिरावट होने लगी है। बाजार में सब्जियों की ज्यादा आवक होने से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिली है बल्कि दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। एक सप्ताह के दौरान खुदरा बाजार में दाम में 10 से 20 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से महंगाई के कारण रसोई का बजट बिगड़ रहा था लेकिन अब मंडियों में अच्छी आवक होने से दाम काबू में आने लगे हैं। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार ठंड बढ़ने के साथ ही स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से सब्जियों की आपूर्ति बढ़ गई है। मांग के मुकाबले आपूर्ति अधिक होने के कारण कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में एक सप्ताह पहले 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिकने वाली गोभी अब 30 रुपये किलो तक पहुंच गई है। वहीं टमाटर के दाम भी 50 रुपये से घटकर 40 रुपये किलो हो गए हैं। इसी तरह शिमला मिर्च, जो पहले 60 रुपये किलो बिक रही थी अब 35 रुपये किलो में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी हरी सब्जियों के दामों में भी कमी आई है जिससे आम उपभोक्ता को सीधा लाभ मिल रहा है। वहीं ग्राहकों का कहना है कि दाम घटने से रसोई का खर्च कुछ हद तक संभल गया है।

महराणा प्रताप चौक के दुकानदार अनूप का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा और मंडियों में सब्जियों की आवक जारी रही तो आने वाले दिनों में दामों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं दुकानदार नरेश ने बताया कि बीते एक सप्ताह के दौरान खुदरा बाजार में सब्जियों के दामों में करीब 10 से 20 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। दाम घटने का सीधा असर बिक्री पर पड़ा है जिससे ग्राहक पहले की तुलना में अधिक मात्रा में सब्जियां खरीद रहे हैं। इसके चलते इन दिनों दुकानों पर ग्राहकों की संख्या भी बढ़ी है और बाजार में रौनक लौट आई है।
-----------------
सब्जी के दाम पर एक नजर
सब्जी का नाम--पहले --अब
गोभी--60-30
मटर-60-40
टमाटर--50-40
शिमला मिर्च--60-35
पालक--30-10
मेंथी -30-10
मूली--35-20
बैंगन-50-30
गाजर--40-30
आलू-20-10
प्याज--40-20
नोट: सभी दाम प्रतिकिलो में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed