फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In March, the police tightened the noose on 425 accused in criminal cases

Rewari News: मार्च माह में पुलिस ने आपराधिक मामलों में 425 आरोपियों पर कसा शिकंजा

Thu, 03 Apr 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
In March, the police tightened the noose on 425 accused in criminal cases
रेवाड़ी। पुलिस ने माह मार्च में चलाए गए स्पेशल अभियान के तहत अवैध कारोबारों मे संलिप्त आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए सट्टा खाईवाली करने वालों व जुआ खेलने, अवैध हथियारों व ड्रग्स की तस्करी करने वालों पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने मार्च में 2 इनामी बदमाश सहित 6 उदघोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

माह मार्च में अवैध हथियारों के शौकीन 16 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 7 देशी कट्टे, 1 रिवाल्वर, 1 देसी पिस्टल व 23 कारतूस बरामद किए गए। वहीं, ड्रग्स की तस्करी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 2 मामले दर्ज किए गए। इन आरोपियों के कब्जे से 1.30 किलोग्राम गांजा एवं 5.17 ग्राम स्मैक बरामद की है।
विज्ञापन

जुआं एवं सट्टा खाईवाली के 9 मामले में 35 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 88944 रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस द्वारा करीब 15 लाख 12 हजार रुपये की कीमत की चोरी हुई 16 बाइक, 1 स्कूटी, 1 कार व 1 ट्रैक्टर को बरामद कर साथ ही वारदातों को अंजाम देने वाले 31 आरोपियों पर शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी पुलिस द्वारा गृहभेदन एवं चोरी के मामलों में 22 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 02 लाख 89 हजार रुपये से ज्यादा की कीमत के चोरी के सामान को बरामद किया गया है।

लापता हुए 75 लोगों को तलाश कर उनके परिवार से मिलाया, परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान। इसमें 19 नाबालिक लड़के व लड़की व 56 महिला व पुरुष शामिल है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज, सीआईए स्टाफ तथा पीओ स्टाफ को विशेष निर्देश दिए हैं कि विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम में आमजन का सहयोग लेकर और तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed