फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In Kanina, the office bearers of the Chamber of Commerce submitted a memorandum to the Market Committee Chairman.

Rewari News: कनीना में व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने मार्केट कमेटी अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Tue, 02 Dec 2025 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
In Kanina, the office bearers of the Chamber of Commerce submitted a memorandum to the Market Committee Chairman.
फोटो संख्या:74- नई अनाज मंडी चेलावास में मार्केट कमेटी अध्यक्ष जयप्रकाश कोटिया को ज्ञापन सौंपते
कनीना। नई अनाज मंडी चेलावास (कनीना) में किसानों और व्यापारियों को लगातार हो रही समस्याओं को लेकर मंडी के प्रधान, उपप्रधान और पदाधिकारियों ने मार्केट कमेटी चेयरमैन जेपी कोटिया को ज्ञापन सौंपकर तुरंत उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि इस सीजन में मंडी में माल की भारी आवक होने के कारण अधिकांश गेहूं-सरसों का माल खुले में ही पड़ा रहता है। ऐसे में अचानक बारिश, ओलावृष्टि या खराब मौसम की स्थिति में किसानों और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए मंडी में एक अतिरिक्त स्टोरेज शेड का निर्माण शीघ्र करवाने की मांग रखी गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि मंडी में आने वाले किसानों और मजदूरों के लिए भोजन-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इसलिए मंडी परिसर में अटल किसान, मजदूर कैंटीन का जल्द निर्माण कराया जाए, जिससे उन्हें बैठने, आराम करने और भोजन की उचित सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरिकिशन, रविंद्र कुमार, सुशीला, सुभाष, राकेश, मोहनलाल, वेद प्रकाश, आशीष सहित अन्य किसान व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed