फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In Dharuhera, 300 Ramdoots are distributing Akshat by giving invitations from door to door.

Rewari News: धारूहेड़ा में 300 रामदूत घर-घर निमंत्रण देकर वितरित कर रहे अक्षत

Tue, 16 Jan 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 16 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
In Dharuhera, 300 Ramdoots are distributing Akshat by giving invitations from door to door.
धारूहेड़ा। श्री अयोध्या धाम में बने प्रभु श्रीराम मंदिर के गर्भ गृह में श्रीराम बाल रूप में 22 जनवरी को विधि विधान के साथ विराजमान किए जाएंगे। इसके लिए देश के साथ-साथ विदेशों में भी रामोत्सव मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए सनातन संगठनों ने पूरी जी जान लगा रखी है।
विज्ञापन


इसी के चलते धारूहेड़ा में भी 12 इकाई का गठन किया गया है। इन टोलियों में लगभग 300 रामदूत शामिल किए गए हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को इस कार्यक्रम का निमंत्रण दे रहे हैं। इतना ही नहीं, लोगों को श्रीरामजी के भव्य मंदिर का कार्ड, अक्षत, एक पैंपलेट, जिसमें श्रीराम मंदिर से जुड़ी सारी जानकारियां हैं, हनुमान चालीसा तथा पांच-पांच दीए भी भेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन


सभी को बताया जा रहा है कि जिस मोहल्ले में वे रह रहे हैं, उसी मोहल्ले के मंदिर को श्री अयोध्या का श्रीराम मंदिर मानकर वहां पर 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक भजन कीर्तन किया जाएगा। श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के कार्यक्रम का लाइव टैलीकास्ट दिखाया जाएगा। शाम में समय सभी अपने घरों में श्रीराम ज्योति जगाएंगे। सभी मंदिरों को विशेष प्रकार के विद्युत प्रकाश से जगमगाने के साथ-साथ फूलों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बीरसिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद के जितेन्द्र, धर्मपाल श्योराण आदि ने धारूहेड़ा नपा अध्यक्ष को अक्षत देकर अयोध्या रामलला के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed