{"_id":"6193f96649e56d492a6bf571","slug":"in-a-minor-dispute-two-youths-were-attacked-with-sticks-also-fired-rewari-news-rtk630046034","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में दो युवकों पर किया लाठी डंडों से हमला, फायरिंग भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में दो युवकों पर किया लाठी डंडों से हमला, फायरिंग भी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। सड़क पर कार को साइड देने के विवाद में कुछ युवकों ने दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपी दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बावल थाना पुलिस ने शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रसियावास निवासी मंजीत ने कहा कि वह 14 नवंबर को अपने दोस्त गांव कशोपुर निवासी जितेंद्र, रसियवास निवासी सोमबीर, आनंदपुर निवासी नरेंद्र व एक अन्य युवक कार में सवार होकर अपने दोस्त अशोक की शादी में जा रहे थे। गांव हरसौली फाटक के निकट खिजूरी निवासी प्रदीप और काला मिल गए। दोनों कार में थे।
साइड देने को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया था। 15 नवंबर को उन्होंने प्रदीप से साइड देने के विवाद को लेकर बात की तो गाली-गलौच शुरू कर दी और गोली मारने की धमकी दी। प्रदीप ने शाम के समय गांव रसियावास स्थित मंजीत के कुएं पर अपने साथियों के साथ पहुंचा। उस समय मंजीत के अलावा वहां उसके ही गांव का जतिन, संदीप, बीदावास निवासी कृष्ण, आनंदपुर निवासी नरेन्द्र, खरखड़ी निवासी बिरेन्द्र उर्फ ढिल्लू बैठकर हुक्का पी रहे थे। कार व बाइकों पर आरोपी प्रदीप, हांडा, बच्चू, दिवान, चोट, काला के अलावा एक दर्जन अन्य लोग पहुंचे और कुछ दूर पहले ही हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही मंजीत और उसके साथ बैठे लड़के भाग गए, लेकिन बिरेन्द्र और कृष्ण दोनों भागते समय गिर गए। आरोपियों ने दोनों पर लाठी-डंडों और पाइप से हमला करके उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बावल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।