फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Important role of public servants in building democracy

Rewari News: लोकतंत्र निर्माण में लोक सेवकों की अहम भूमिका

Mon, 21 Apr 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Important role of public servants in building democracy
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश में मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में लोक सेवकों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार को लोक सेवकों से बहुत अपेक्षाएं और उम्मीदें होती हैं। लोक सेवकों की भागीदारी से ही संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन संभव है। सिविल सेवकों के माध्यम से सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का संचालन सुचारू रूप से होता है। ऐसे में अधिकारी और कर्मचारी जनसेवा के रूप में कार्य करें और सरकार की अपेक्षाओं व उम्मीदों पर खरा उतरें। सिविल सेवा दिवस लोक सेवकों को बदलते समय की चुनौतियों के साथ भविष्य के लिए आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवक प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed