फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Impact of the blast in Delhi...decline in the number of passengers, atmosphere of fear among the people

Rewari News: दिल्ली में ब्लास्ट का असर....यात्रियों की संख्या में गिरावट, लोगों में डर का माहौल

Tue, 11 Nov 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Impact of the blast in Delhi...decline in the number of passengers, atmosphere of fear among the people
दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठे यात्री। आम दिनों में पैर रखने की भी नहीं मिलती जगह। संवाद
रेवाड़ी। दिल्ली के लाल किला के पास हुए धमाके का असर अब रेवाड़ी के लोगों के सफर पर साफ दिखाई दे रहा है। सामान्य दिनों में दिल्ली के लिए खचाखच भरी रहने वाली ट्रेनें और बसें अब काफी खाली चल रही हैं। ट्रेनों से लेकर टैक्सी और निजी वाहनों तक, हर माध्यम से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में करीब 40 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की के बाहर अब भीड़ का नजारा पहले जैसा नहीं दिखता। सामान्यत सुबह और शाम के समय दिल्ली जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल होता था लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। कई ट्रेनों में खाली सीटें दिखाई देने लगी हैं।
विज्ञापन

बस अड्डे पर भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है। दिल्ली जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसें जहां पहले पूरी तरह भरकर रवाना होती थीं, वहीं अब उनमें 30 प्रतिशत तक कम सवारियां यात्रा कर रही हैं। खासकर महिला यात्रियों और परिवारों ने फिलहाल दिल्ली की यात्रा टालना ही उचित समझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी संचालक भी इससे अछूते नहीं हैं। रेवाड़ी से दिल्ली एयरपोर्ट, सराय रोहिल्ला या कश्मीरी गेट तक टैक्सी सेवा देने वाले ड्राइवरों ने बताया कि पहले रोजाना उन्हें कई बुकिंग मिलती थीं, लेकिन अब मुश्किल से एक या दो ट्रिप ही हो रही है।
वो भी वही लोग जा रहे हैं जिनको बहुत ज्यादा जरूरी कार्य है। लोग फिलहाल दिल्ली जाने का रिस्क नहीं लेना चाहते। कुछ लोगों ने तो पहले से की गई बुकिंग भी रद्द कर दी हैं।
व्यापारिक दृष्टि से भी इस घटना का असर देखा जा रहा है। रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों से दिल्ली के बाजारों में सामान सप्लाई करने वाले व्यापारी भी असमंजस में हैं।
------------
लोगों ने ब्लास्ट के बाद प्लान बदला
टैक्सी संचालक नवीन सैनी, विनोद यादव ने बताया कि दिल्ली जाने वाले लोगों की संख्या में एकदम से काफी कमी आई है। अभी शादी विवाह का सीजन है, रेवाड़ी से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जाते हैं। दिल्ली के लाल किला, जामा मस्जिद, पुराना किला घूमने के लिए इन दिनों काफी बुकिंग रहती थी लेकिन अभी ऐसा नहीं है। आने वाले 10 दिनों की भी बुकिंग रद्द कर दी गई है।

---------------
जरूरी कार्य वाले ही जा रहे दिल्ली

दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार करने वाले यात्री सुधीर शर्मा ने बताया कि उन्हें व्यापार के सिलसिले में दिल्ली जाना है। अगर दिल्ली नहीं जा पाए तो काफी नुकसान हो जाएगा। घर वाले डरे हुए हैं। एक अन्य यात्री राजेश यादव ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करते हैं, घर वालों ने तो जाने से मना कर दिया है लेकिन वह जिस जगह पर नौकरी करते हैं, वह ब्लास्ट वाले क्षेत्र से काफी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed