{"_id":"5d35fde58ebc3e6cb5684458","slug":"ima-rewari-news-rtk5065659130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बेटी वालों को उपचार में 50 फीसदी की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बेटी वालों को उपचार में 50 फीसदी की छूट
विज्ञापन
ललिता मेमोरियल अस्पताल में महिलाओं को सम्मानित करते सीएमओ डॉ कृष्ण कुमार
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों को भार न समझे इस उद्देश्य को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रेवाड़ी की ओर से शुरू किया गया कार्यक्रम बढ़ता जा रहा है। आज उन माता-पिता को सम्मानित किया गया, जिन्होंने एक या दो बेटी को ही संपूर्ण परिवार मानकर ऑपरेशन करा लिया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में ऐसे परिवारों को सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने सम्मानित किया।
आईएमए की ओर से दो साल पहले शहर के सभी निजी अस्पतालों में एक या दो बेटी पर ऑपरेशन कराने वालों को ओपीड़ी चार्ज फ्री व अन्य उपचार में 50 फीसदी छूट देने का अभियान चलाया गया था। इस अभियान में धीरे-धीरे चिकित्सक जुड़े तो वहीं बेटियों को चाहने वाले भी आगे आए।
अभियान जीवन रक्षक : सुधा
कैंसर पीड़ित पति के निधन के पश्चात परेशान अनाज मंडी रेवाड़ी की सुधा ने इस अभियान को जीवन रक्षक बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना की वजह से वह अपने पति की सारी जांच व बच्चों का इलाज करवा पाई। डॉ घनश्याम मित्तल ने उपस्थित बेटी परिवारों को सम्मानित करते हुए उनकी सोच को महान बताया तथा इस योजना के चालू रखने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान डॉ. सीमा मित्तल, डॉ उषा सचदेवा, डॉ. पीसी सिंगला डॉ. बीएल गोयल, डॉ. दीपक शर्मा डॉ. राजीव, डॉ. रितु गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन अस्पताल में 50 फीसदी की छूट
बतौर डॉ. घनश्याम मित्तल कलावती हॉस्पिटल, ललिता मेमोरियल हॉस्पिटल , उषा सचदेवा हॉस्पिटल ,रतन अल्ट्रासाउंड, दीपक अल्ट्रासाउंड, रतन अल्ट्रासाउंड, के लाल अल्ट्रासाउंड, दीपक शर्मा ,आरो हॉस्पिटल, बीएल गोयल हॉस्पिटल, दीप हॉस्पिटल ,वात्सल्य चिकित्सालय व 50 फीसदी की छूूट देने वालों में अन्य अस्पताल शामिल हैं।