{"_id":"692f29428774e1cdb105b413","slug":"illegal-occupation-of-panchayat-land-and-main-road-complaint-lodged-rewari-news-c-196-1-nnl1010-133002-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पंचायती जमीन व मुख्य रास्ते पर किया अवैध कब्जा, दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पंचायती जमीन व मुख्य रास्ते पर किया अवैध कब्जा, दी शिकायत
विज्ञापन
फोटो 10 मुख्य रास्ते पर किया अवैध कब्जा। संवाद
मंडी अटेली। गांव सलीमपुर में पंचायती जमीन व मुख्य रास्ते पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। गांव के सुरेंद्र कुमार ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को दी शिकायत में कहा है कि ग्रामीणों द्वारा रास्ते में पौड़ियां व चबूतरा इत्यादि बनाकर रास्ते को अवरुद्ध किया जा रहा है लेकिन ग्राम पंचायत व प्रशासनिक अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत पर कुछ और ही नजर आता है। ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ खंड एवं विकास कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई गई है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से मांग की है कि इस ओर कदम उठाया जाए और रास्ते से अवैध कब्जा छुड़वाया जाए। इस संबंध में सरपंच कुमारी आरती का कहना है कि अतिक्रमण किए जाने की सूचना मिली है जिस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन:
गांव सलीमपुर में रास्ते में अतिक्रमण किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत पर कब्जा हटवाए जाने की उचित कार्यवाही की जाएगी। -नवदीप, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, अटेली।