{"_id":"67dc62245fa3b3c308064ee9","slug":"illegal-encroachments-will-be-removed-from-panchayat-land-rewari-news-c-198-1-rew1001-216716-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पंचायती भूमि से हटवाए जाएंगे अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पंचायती भूमि से हटवाए जाएंगे अवैध कब्जे
Fri, 21 Mar 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कस्बे में पंचायती भूमि से अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। कोसली एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा कि उपमंडल में सार्वजनिक या पंचायती भूमि पर नाजायज कब्जा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि किसी व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया है तो उसे तुरंत प्रभाव से खाली कर दें। कहा कि गांव झोलरी, रतनथल और अहमदपुर में अवैध कब्जे छुड़वाए जा चुके हैं। इन गांवों में पुलिस की टीमें साथ लेकर पंचायत अधिकारियों ने पंचायती भूमि को खाली करवाया है। अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतें अभी भी प्रशासन को मिल रही हैं। बेहतर यही होगा कि जिन लोगों ने सार्वजनिक भूमि पर नाजायज कब्जा किया हुआ है, वे पहल करते हुए स्वतः उसे हटा दें, अन्यथा प्रशासन को पुलिस कार्रवाई करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि को आम लोगों की सुविधा के लिए खाली रखा जाता है, जिससे कि आवागमन सुगम हो या फिर उन पर विकास कार्य करवाए जा सकें। किसी भी सरकारी जमीन पर नाजायज कब्जा करना न्यायोचित नहीं है।