फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Illegal cuts should be stopped with immediate effect: Imran Raza

अवैध कट तुरंत प्रभाव से बंद करवाएं : इमरान रजा

Wed, 28 Jun 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 28 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts should be stopped with immediate effect: Imran Raza
रेवाड़ी। जिला लघु सचिवालय में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इसकी अध्यक्षता एसपी दीपक सहारण ने की। इस दौरान डीसी ने कहा कि कमेटी वाहन चालकों के लिए सफर को सुरक्षित, सुगम व आरामदायक बनाए। कमेटी जिला रेवाड़ी से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों, शहर के सर्कुलर रोड सहित अन्य सड़कों और चौराहों पर राहगीरों व वाहन चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत प्रभाव से मरम्मत करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला में राष्ट्रीय राज्य मार्गों, स्टेट हाईवे सहित अन्य चिन्हित किए गए सड़क दुर्घटना वाले स्थानों व ट्रैफिक व्यवस्था बारे समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में कोताही करने वाले संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने सर्विस रोड को ठीक करवाने के निर्देश भी दिए। संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढों को दुरुस्त करने के साथ ही टी-प्वाइंट आदि आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड और ब्रेकर बनवाएं। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए व शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए आगामी आवश्यक कार्यवाही अमल में लाए।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल डाॅ. जितेंद्र सिंह, डीएसपी संजीव कुमार, डीएसपी जय सिंह, आरटीए गजेंद्र सिंह, एक्सईएन लोकनिर्माण विभाग आदित्य देशवाल, आरएसओ रमेश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना वाले स्थानों की निगरानी करने के दिए निर्देश
डीसी ने निर्देश दिए कि जहां दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही हैं, वहां संबंधित एसडीएम, डीएसपी व एसएचओ के साथ निगरानी करें। इस दौरान संबंधित एजेंसी की ओर से यदि समय पर दुर्घटनाओं के कारणों पर संज्ञान नहीं लिया जाता है तो तुरंत प्रभाव से आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed