{"_id":"63caaf3821a8dd280629785e","slug":"illegal-colonies-construction-demolished-rewari-news-rtk6698527142-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पांच एकड़ में भूमि में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर चलाया बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पांच एकड़ में भूमि में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर चलाया बुल्डोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की ओर से शुक्रवार को शहरी एवं नियंत्रित क्षेत्र में अवैध निर्माण तोड़ा गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से दिल्ली रोड पर करीब तीन एकड़ एवं बुडानी में दो एकड़ भूमि में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कालोनियों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान लोगों ने डीटीपी की टीम का विरोध भी किया।
मंदीप सिंह सिहाग, जिला नगर योजनाकार ने लोगों से आह्वान किया है कि नियंत्रित एवं रिहायशी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें तथा प्लाट खरीदने से पहले डीटीपी कार्यालय से उस कालोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें ताकि विभागीय कार्रवाई एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। इसके अलावा किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कालोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं।
बता दें कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिनमें मुख्य रूप से बावल के रसीयावास रोड, खंडोड़ा, टांकड़ी रोड, सांजरपुर रोड व हरचंदपुर रोड शामिल हैं। अब प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की है।