फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If we do not get assurance by 12th, we will march towards Rewari on 13th

Rewari News: 12 तक आश्वासन नहीं मिला तो 13 को रेवाड़ी के लिए करेंगे कूच

Mon, 30 Jun 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 30 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
If we do not get assurance by 12th, we will march towards Rewari on 13th
200 बेड वाले अस्पताल को लेकर बड़ी संख्या में महापंचायत में पहुंचे लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी की ओर से 200 बेड के प्रस्तावित अस्पताल को लेकर रविवार को रामगढ़ बस स्टैंड के पास महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें 50 गांवों के लोग मौजूद रहे।
महापंचायत में तय किया गया कि अगर 12 जुलाई तक किसी नेता ने धरनास्थल पर आकर अस्पताल का आश्वासन नहीं दिया तो 13 जुलाई को वे रेवाड़ी के लिए कूच करेंगे। इसके बाद बडे़ पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। महापंचायत की अध्यक्षता रामगढ़ भगवानपुर के दो बुजुर्गों राममेहर सिंह व लालसिंह ने की।
विज्ञापन

पंचायत में ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिलने गए 5 गांवों के लोगों की उपेक्षा किए जाने की निंदा की गईष कहा कि केंद्रीय मंत्री इसके लिए माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आश्वासन दिया था कि 200 बेड का सरकारी अस्पताल रामगढ़ भगवानपुर में बनाया जाएगा। इसी के भरोसे पंचायत से 10 एकड़ जमीन पानी की टंकी के लिए सरकार दी गई थी।
उन्होंने कहा कि भगवानपुर के इलावा किसी और गांव का दावा सरकार के पास अभी तक नहीं है। सभी शर्तें पूरी होने पर क्यों टाल मटोल किया जा रहा है। इस दौरान अनिल से हुई बातचीत की वह रिकार्डिंग सुनाई गई जिसमें राव इंद्रजीत ने अस्पताल बनाने का आश्वासन था।
पंचायत के बाद एसडीएम सुरेंद्र को ज्ञापन सौंपा गया। 16 जून को ग्रामीण केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिलने गए थे, जहां उनसे राव इंद्रजीत से मुलाकात नहीं हुई थी। इसके बाद ग्रामीण धरने पर बैठ गए।
महापंचायत में करीब 100 से ज्यादा लोगों ने सुझाव रखे। इस दौरान योगेंद्र यादव, सत्यवान, जगदीश पूर्व मंत्री, रामकिशन महालवत, समय सिंह, रामकुमार निमोठ, कंवर सिंह मीरपुर, रमेश चंद्र, अभय सिंह, प्रेम प्रकाश, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश सैन मौजूद रहे।


-
जो वादा किया था, वह निभाना चाहिए था। कांग्रेस ने इस मामले में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं की है। यह गांव का संघर्ष है। संघर्ष लंबा चलेगा तो मांगें माननी पड़ेंगी। यहां पर अस्पताल बनना चाहिए। -जगदीश यादव, पूर्व मंत्री।
-यह संघर्ष 200 बेड अस्पताल का नहीं बल्कि इस इलाके के साथ जो राजशाही है, यहां की जनता के साथ जो व्यवहार हुआ है, उसे लेकर है। एक गांव को दूसरे गांव से भिड़ाना उचित नहीं है। यह केवल इशारे पर हो रहा है। -योगेंद्र यादव, संयोजक, स्वराज इंडिया पार्टी।
-

पंचायत में जो ज्ञापन दिया गया है उसे हम सरकार को भेज देंगे। सरकार की तरफ से जो भी निर्णय लिया जाएगा, वही मान्य होगा। अस्पताल के लिए अभी कोई जगह फाइनल नहीं हुई है। -सुरेंद्र यादव, एसडीएम रेवाड़ी।


-

हमारी जायज मांगों को माना जाए। हमें जो आश्वासन दिया गया था, वह पूरा होना चाहिए। 200 बेड का अस्पताल रामगढ़ भगवानपुर में बनना चाहिए। इसी को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।-अनिल यादव, गांव भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed