फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'If the foundation stone of AIIMS is not laid by February 5, the people will do it themselves'

Rewari News: ‘पांच फरवरी तक एम्स का शिलान्यास नहीं हुआ तो जनता अपने आप कर लेगी’

Sat, 07 Jan 2023 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
'If the foundation stone of AIIMS is not laid by February 5, the people will do it themselves'
कुंड। माजरा में प्रस्तावित एम्स के शिलान्यास को लेकर एम्स संघर्ष समिति के आह्वान पर मूंदी बस अड्डे पर शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन महावीर ठेकेदार ने की। बैठक में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 5 फरवरी तक एम्स का शिलान्यास नहीं हुआ तो जनता अपने आप कर लेगी।
विज्ञापन

बैठक में समिति अध्यक्ष सरपंच श्योताज सिंह ने कहा कि सरकार जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। अभी तक एम्स का शिलान्यास हो जाना चाहिए था। इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि 5 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर 25 गांवों की एक समिति बनाई गई है। जनसभा में आह्वान किया गया कि 5 फरवरी को प्रत्येक इंसान अपने घर से एक एक ईंट लेकर मनेठी उप तहसील में एकत्रित होकर माजरा एम्स स्थल पर जाएगा। वहां जाकर अपने ही हाथों से एम्स का शिलान्यास करा जाएगा। कैलाश बाबू के मंच संचालन में आयोजित इस जनसभा में लगभग 25 गांवों के लोगों ने भाग लिया और भावी रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को बेरली में समिति की जनसभा आयोजित की जाएगी। सभी वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता एम्स के शिलान्यास का इंतजार कर रही है और सरकार को जनता की भावनाओं की कोई परवाह नहीं है। इस मौके पर कर्नल राजेन्द्र सिंह, कामरेड सत्यवान, सरपंच अनिल मूंदी, डॉ. एचडी यादव, मास्टर लक्ष्मण सिंह अहरोड, ओमप्रकाश सैन, पूर्व सरपंच बिक्रम पांडे, मनोज बास, अशोक नम्बरदार, दलबीर पंच, मनफूल सिंह, वेद ठेकेदार व सरपंच सतपाल आलियावास सहित अनेक गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed