{"_id":"6144d9b68ebc3eb3b44da503","slug":"if-the-foundation-of-the-country-is-strong-then-there-will-be-all-round-development-shamsher-singh-rewari-news-rtk6243098191","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की बुनियाद मजबूत होगी तो होगा चहुंमुखी विकास ः शमशेर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की बुनियाद मजबूत होगी तो होगा चहुंमुखी विकास ः शमशेर सिंह
विज्ञापन
डाइट हुसैनपुर में आयोजित बैठक को संबोधित करता वक्ता।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। डाइट हुसैनपुर में शुक्रवार को फाउंडेशनल लिटरेसी नूमिरेसी की ओर से बैठक आयोजित की गई। डाइट प्राचार्य शमशेर सिंह यादव ने कहा कि एक देश की बुनियाद जितनी मजबूत होगी वो उतना चहुंमुखी विकास करेगा।
उन्होंने कहा कि एक शिक्षक को अपनी कक्षा के हर विद्यार्थी को इतना निपुण बनाना होगा कि वो भावी जीवन की चुनौतियों और दैनिक जीवन में सीखी गई अवधारणाओं को रटे बिना उनका सही-सही प्रयोग कर अपने रोजमर्रा के कार्यों का निष्पादन कर सके।
विशेष रूप से उपस्थित मुख्य मंत्री सुशासन सहयोगी अमन वालिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जीवन में सदा लघुकालिक उद्देश्यों की अपेक्षा दीर्घकालिक उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए अपना कार्य पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से करते रहना चाहिए। इतिहास के प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि दीक्षा एप पर 12 मॉड्यूल पर चल रहा निष्ठा 2.0 भारत सरकार का एक अति महत्वाकांक्षी प्रशिक्षण कार्यक्रम है। जिसे कक्षा 9 से 12 को पढ़ाने वाले अध्यापक व स्कूल मुखिया द्वारा पूरा करना अति महत्वपूर्ण है। गणित प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने आधारभूत साक्षरता एवं गणना 3.0 की जानकारी देते हुए इस कार्यक्रम को शुरू करने के कारण व इसे सफल बनाने के लिए सभी हितधारकों की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. विश्वेश्वर कौशिक, राकेश वत्स, दीपक कुमार, अशोक नामवाल, राजकुमार, बिरेंदर, हेमंत, रमबीर, दुर्गादास, विजय सिंह, टेकचंद व विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।