फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'If new boys are recruited in the company, you will be killed'

‘कंपनी में नए लड़के भर्ती किए तो जान से मार दिए जाओगे’

Mon, 12 Sep 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
'If new boys are recruited in the company, you will be killed'
धारुहेड़ा। कंपनी में नए लड़के भर्ती कराने वाले मैनपावर वेंडर को पपला गैंग के नाम पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव संगवाड़ी निवासी तेजपाल उर्फ गगन के रूप में हुई है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव आशियाकी टप्पा जड़थल निवासी कृष्ण यादव ने बताया कि वह गांव खिजुरी स्थित एक कंपनी में मैनपावर वेंडर का काम करता है। वह कंपनी में नए कर्मचारियों की लगातार भर्ती कर रहा है। इसे रोकने के लिए गांव संगवाड़ी निवासी गगन गुर्जर व मुंडनवास से चांदू के भाई ने उसे कंपनी के पास ही रोक लिया। आरोप है कि साथ ही धमकी दी कि वह पपला गैंग से जुड़े हैं। उन्होंने पिस्टल दिखाकर कहा कि अगर कंपनी में नए लड़के भर्ती किए तो जान से मार देंगे। पुलिस ने कृष्ण यादव की शिकायत पर धमकी देने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके रविवार को मामले में एक आरोपी तेजपाल उर्फ गगन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट आरोपी एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed