फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'If I testify in court, I will kill my husband'

‘कोर्ट में गवाही दी तो पति को जान से मार देंगे’

Tue, 14 Dec 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
'If I testify in court, I will kill my husband'
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला रामबास में महिला के व्हाट्सएप पर ऑडियो भेजकर अभद्र गालियां देने व पति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने जमानत पर आने के बाद कोर्ट में गवाही नहीं देने की चेतावनी दी। साथ ही ऐसा नहीं करने पर महिला के पति को जान से मारने की धमकी भी दी है। भाड़ावास चौकी पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 15 मई की रात वह फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसके व्हाट्सएप पर चार ऑडियो रिकार्डिंग आई। इनमें अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां देने के साथ उसके पति को मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 16 मई को मामला दर्ज कर आरोपी मोहल्ला रामबास निवासी अंगद उर्फ अभिषेक व बड़ा तालाब निवासी निदेश उर्फ सुंडा को गिरफ्तार किया था। महिला का आरोप है कि अदालत से जमानत मिलने के बाद दोनों आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ बीती रात करीब साढ़े 12 बजे उनके घर आए तथा दरवाजा खटखटाते हुए कोर्ट में मामले की गवाही नहीं देने की धमकी दी। साथ ही ऐसा नहीं करने पर उसके पति के दोनों हाथ काटकर जिंदा चलाने की धमकी दी। इस पर उसके देवर पुनीत ने रात को ही डायल 112 पर घटना की सूचना दी, परंतु पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए। महिला ने अपनी शिकायत में आरोपियों से अपनी व अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed