फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If farmers are arrested then there will be an all out fight

Rewari News: किसान गिरफ्तार किए तो होगी आर पार की लड़ाई

Fri, 23 Feb 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 23 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
If farmers are arrested then there will be an all out fight
रेवाड़ी। प्रेस वार्ता करते भारतीय किसान यूनियन चढूनी के सदस्य। संवाद
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रधान समय सिंह ने किसान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधान समय सिंह ने कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं। उनके हक के लिए भारतीय किसान यूनियन चढूनी लड़ाई लड़ेगी। जो किसान शहीद हुए हैं सरकार कम से कम 2 करोड़ का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दे। आगे कहा कि पुलिस प्रशासन ने अगर अबकी बार प्रधान को गिरफ्तार किया तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी आर पार की लड़ाई लड़ेगी। किसान अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम आंदोलन में नहीं गए हैं, मगर किसानों के साथ हैं। इस मौके पर किसान नेता वेद फोगाट, राजकुमार, शीशराम, अनूप यादव, ओपी यादव, कैलाश पंडित, बाबूलाल, मुन्नी बूढ़पुर, काजल कुमारी, कैलाश पंडित लाल सिंह मास्टर, पुरुषोत्तम गोकलगढ़, विकास शर्मा व अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


वीरवार को प्रधान को लिया था हिरासत में

बता दें कि वीरवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के किसानों ने हाईवे नंबर 71 जाम करने का ऐलान किया था। हाईवे जाम करने का समय दोपहर करीब 12 से लेकर 2 बजे तक था। उससे पहले ही पुलिस की एक टीम भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष समय सिंह के घर पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया था। समय सिंह ने प्रशासन पर आरोप लगाए थे कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। साथ ही उन्हें धमकाया भी गया था। उन्होंने बताया कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे, पूरे हरियाणा में प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। उसके बावजूद उन्हें नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन



पिछले सप्ताह भी किया गया था नजरबंद

समय सिंह ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन चढूनी की टीम पिछले सप्ताह शुक्रवार को गंगायचा टूल प्लाजा को टोल फ्री कराने के लिए पहुंची थी।उससे पहले उन्हें सुबह ही पुलिस ने घर से पकड़कर कर सदर थाने मे नजरबंद कर दिया था। बाद में टोल प्लाजा पर पहुंचे अन्य पदाधिकारियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर बस से सदर थाने ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पुलिस लगातार रख रही नजर

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी दीपक सहारन ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है, कानून व्यवस्था को बाधित करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed