फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   identity will be kept confidential

नशा गतिविधियों की सूचना 1933 पर दें, नाम गुप्त रहेगा : जितेंद्र

Wed, 09 Sep 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
identity will be kept confidential
रेवाड़ी। बुधवार को गांव जलालपुर में नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। टीम ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। नशा मुक्ति टीम के एएसआई जितेंद्र कुमार ने कहा कि
विज्ञापन


नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं से जीवन को हां, नशे को ना अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी भी दी गई। टीम ने कहा कि अनजान लोगों के साथ निजी जानकारी, संकेतांक और गुप्तशब्द साझा न करें। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा मुक्ति टीम के एएसआई जितेंद्र कुमार ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या किसी आपात स्थिति की सूचना डायल 112 पर दें। नशा करने या बेचने वालों की जानकारी पुलिस को देने के साथ नशा गतिविधियों की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 पर भी दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। अंत में विद्यार्थियों ने नशे और साइबर अपराध से दूर रहने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed