फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Husband who became a hindrance in illegal relationship was strangulated to death with a rope

Rewari News: अवैध संबंध में रोड़ा बने पति की रस्सी से गला घोटकर हत्या

Thu, 21 Aug 2025 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Husband who became a hindrance in illegal relationship was strangulated to death with a rope
पकड़े गए दोनों आरोपी
भिवाड़ी/रेवाड़ी। साथलका गांव की लेबर संतरा कॉलोनी में भागलपुर (बिहार) निवासी गुड्डू (38) की उसी की पत्नी ने पतली रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। गुड्डू की पत्नी बॉबी (35) के जीजा अनुज चौधरी (64) से अवैध संबंध थे। गुड्डू इस संबंध की राह में रोड़ा बन रहा था। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार की शाम 6 बजे संतरा कॉलोनी में बिहार के भागलपुर निवासी गुड्डू का शव मिला था। गले पर रस्सी के निशान थे। गुड्डू की पत्नी बॉबी और पड़ोस में रहने वाला उसका जीजा अनुज चौधरी भूमिगत थे।
विज्ञापन

आसपास के लोगों से मिली जानकारी के बाद दोनों के कॉल डिटेल खंगाले गए। पता चला अनुज और बॉबी की दिन में करीब 15 से 20 बार लंबी-लंबी बातें होती थीं। इस पर सर्विलांस के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बॉबी ने बताया है कि अनुज चौधरी उसके गांव का है और रिश्ते में जीजा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉबी ने कबूल किया कि उसके जीजा से करीब 6 साल से अवैध संबंध थे। दोनों के संबंधों का पति को पता चल गया था और वह रोड़ा बन रहा था। इसलिए मंगलवा की शाम पतली रस्सी से गला घोटकर उसने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद अनुज ने रस्सी को कूड़े में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रस्सी बरामद कर ली है।
15 दिन पहले अनुज ने दिलाया था बॉबी को किराये का कमरा
एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपी अनुज चौधरी करीब 8 साल से संतरा कॉलोनी में रह रहा था। उसने करीब 15 दिन पहले ही अपनी ही कॉलोनी में बॉबी और उसके पति को कमरा दिलाया था। उसी बीच गुड्डू को दोनों के अवैध संबंध का पता चल गया।
गुड्डू टीबी की बीमारी से था ग्रसित, बॉबी चलाती थी घर
एसपी ने बताया कि गुड्डू करीब 15 साल से टीबी की बीमारी से पीड़ित था। वह घर पर ही रहता था। काम करने लायक नहीं था। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। बॉबी ही कंपनी में नौकरी कर घर चलाती थी। अनुज बॉबी के साथ ही केमिकल कंपनी में काम करता था। कंपनी में साथ काम करते समय ही दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और अवैध संबंध बन गए।

बेटे को रहने के लिए दूर दिलाया था कमरा
आरोपियों ने गुड्डू के नाबालिग बेटे को दूसरी कॉलोनी में कमरा दिलाया था, ताकि उन दोनों के अवैध संबंधों का बेटे को पता न चले। हत्या के बाद बॉबी और अनुज दोनों बिहार भागने की फिराक में थे। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed