Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Husband caught with another woman, assaulted

Rewari News: पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, मारपीट

Tue, 04 Jun 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Jun 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Husband caught with another woman, assaulted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। दोनों के बीच काफी देर बहस हुई और आरोपी पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। महिला ने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दी। इसके बाद मायके से आए महिला के परिजनों ने आरोपी पति की धुनाई कर दी। पीड़ित महिला ने अपने पति और महिला के खिलाफ रामपुरा थाना में केस दर्ज कराया है।
रामपुरा निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति पूरा दिन घर से लापता था। उसने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसी दौरान उसे पता चला कि उसका पति एक महिला के साथ घूम रहा है। वह तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को एक साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि पकड़े जाने पर उसका पति गैर महिला के सामने ही उसके साथ बहस करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि पति और उस महिला ने उसे बुरी तरह पीटा।
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि किसी तरह बीच-बचाव के बाद वह अपने घर पहुंची। पीड़िता के बेटे ने इसकी सूचना अपने ननिहाल में दे दी। सूचना के बाद पीड़िता के मायके से झल्लाते हुए परिजन आगे। उन्होंने आरोपी की धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसे काफी चोटें भी आईं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति के साथ रहता है। इतना ही नहीं, घर में खर्चा देने के बजाय अपनी कमाई का सारा पैसा भी उसी महिला को देता है। रामपुरा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed