फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Humidity has risen; light rain is expected by tomorrow.

Rewari News: उमस बढ़ी, कल तक हल्की बारिश के आसार

Sat, 22 Aug 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Humidity has risen; light rain is expected by tomorrow.
अनाज मंडी मार्ग से गुजरते वाहन। संवाद
रेवाड़ी। जिले में शनिवार की सुबह तेज धूप के चलते लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर में गर्मी बढ़ने के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। हालांकि मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के करीब 50 प्रतिशत हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है जिससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय गर्मी का असर अभी बना रहने की संभावना है। हालांकि सुबह और शाम के समय लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 24 अगस्त तक हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के करीब 50 प्रतिशत हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। रेवाड़ी समेत दक्षिणी हरियाणा में भी कुछ स्थानों पर बिखराव के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि राजस्थान के ऊपर बने प्रति-चक्रवातीय परिसंचरण के कारण हरियाणा के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में मजबूत दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इन हवाओं के कारण दक्षिण-पूर्वी मानसूनी हवाओं को आगे बढ़ने में बाधा आ रही है। इसके चलते पिछले कई दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ है और वातावरण में उमस बढ़ गई है।

उन्होंने बताया कि दक्षिणी पंजाब के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके साथ ही मानसून की द्रोणिका रेखा हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली के मध्यवर्ती हिस्सों से गुजर सकती है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed