{"_id":"68a21ed70f57dc096c06c785","slug":"humidity-and-fluctuations-in-the-weather-increased-the-trouble-rewari-news-c-198-1-rew1001-224269-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उमस और मौसम में उतार-चढ़ाव ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उमस और मौसम में उतार-चढ़ाव ने बढ़ाई परेशानी
Sun, 17 Aug 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मौसम में उतार-चढ़ाव और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। धूप-छांव, कभी बारिश को कभी उमस भरी गर्मी से वारयल और संक्रामक बीमारियों की आशंका बढ़ गई है।
जिले में रविवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे और बारिश होने की आशंका रही लेकिन दोपहर तक मौसम कुछ देर के लिए साफ हो गया। इसके थोड़ी ही देर बाद फिर बदली छा गई। पूरे दिन धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा। लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते अधिकतर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने बताया कि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं, नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. गौरव ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामक व वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बदलते मौसम में लोगों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सफाई पर ध्यान देना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर सतर्कता बरतनी जरूरी है। अगर किसी को सर्दी, खांसी, बुखार या बदन दर्द जैसी समस्याएं महसूस हों तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेकर इलाज कराना चाहिए।