फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   HSEB workers union picketing in support of demands of corporation employees

निगम कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में एचएसईबी वर्कर यूनियन का धरना

Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
HSEB workers union picketing in support of demands of corporation employees
मांगों को लेकर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन की केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर रेवाड़ी सर्कल के विभिन्न सब डिविजनों के कर्मचारियों ने धरना दिया। कर्मियों ने सरकार पर मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इसके लिए आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है। इसे लेकर रेवाड़ी सर्कल की गेट मीटिंग और धरना झज्जर रोड स्थित शक्ति भवन में दिया गया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए सर्कल सचिव शमशेर सिंह यादव ने कहा कि सरकार द्वारा नियमित भर्ती और समान काम समान वेतन का नियम लागू नहीं किया गया है। इससे साफ है कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। कर्मचारियों के हितों पर सरकार कुठाराघात कर रही है। उसका समय आने पर जवाब दिया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों ने उत्तराखंड में भी चल रही निगम कर्मियों की हड़ताल का समर्थन किया। इस अवसर पर सोमदत्त प्रधान, विक्रम सिंह यादव, छत्रपाल, तेजपाल, विजय कुमार, संदीप जेई, अमित जेई, योगेश नागर, मनोज सैनी, संजय शर्मा, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुडौली सब डिविजन में भी कर्मचारियों ने धरना देकर अपना रोष प्रकट किया। धरने की अध्यक्षता ललित कुमार एवं जितेंद्र कुमार ने की। वक्ताओं ने कहा कि आरटीएस, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और एक्सग्रेसिया पॉलिसी की खामियों को लंबे समय से दूर नहीं किया जा रहा है। सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह, मेहरचंद, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, दीपक कुमार, यशपाल, धर्मेंद्र यादव, अनिल और अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed