फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   HPV types 16 and 18 are the main causes of cervical cancer; get vaccinated: Dr. Megha

सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारण हैं एचपीवी के टाइप-16 और 18, जरूर लगवाएं वैक्सीन : डाॅ. मेघा

Fri, 24 Apr 2026 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
HPV types 16 and 18 are the main causes of cervical cancer; get vaccinated: Dr. Megha
किशोरियों को जागरूक करतीं डॉ. मेघा। संवाद
रेवाड़ी। एचपीवी एक सामान्य वायरस है जो लंबे समय में सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है। एचपीवी के टाइप-16 और 18 सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारण होते हैं जबकि टाइप-6 और 11 अन्य संक्रमणों के लिए जिम्मेदार होते हैं। एचपीवी वैक्सीन इन सभी प्रमुख प्रकारों से सुरक्षा प्रदान करती है।
विज्ञापन

ऐसा कहना है स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. मेघा का। वह अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बिठवाना स्थित पीएमश्री स्कूल में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में किशोरियों को जागरूक कर रही थीं। कार्यक्रम में किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन और सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्राचार्य दुष्यंत कुमार ने स्वागत भाषण के साथ किया। डॉ. मेघा ने बताया कि सरकार द्वारा 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत यह वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है ताकि अधिक से अधिक बेटियों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को समझाया कि समय पर टीकाकरण करवाने से भविष्य में होने वाले खतरे को काफी हद तक टाला जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और उन्हें एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसे चिकित्सा विशेषज्ञों की देखरेख में लगाया जाता है।

---------------
वैक्सीन को लेकर छात्राओं ने पूछे सवाल
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और वैक्सीन को लेकर वाल किए। छात्राओं ने वैक्सीन के फायदे, इसके दुष्प्रभाव और इसकी आवश्यकता को लेकर कई सवाल पूछे जिनका डॉ. मेघा ने जवाब दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. कपिल कुमार सिंह ने किशोरियों को स्वच्छता, पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और समय पर जागरूकता ही कई बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। कार्यक्रम में स्टाफ सुनीता, निशा और भूपेंद्र सहित शिक्षक शामिल रहे।

किशोरियों को जागरूक करतीं डॉ. मेघा। संवाद

किशोरियों को जागरूक करतीं डॉ. मेघा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed