{"_id":"673828be3a5942f6b701bc5d","slug":"horrible-road-accident-in-rewari-car-collides-with-tractor-trolley-near-village-dharsun-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में भीषण सड़क हादसा: कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो लोगों की दर्दनाक मौत व दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में भीषण सड़क हादसा: कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो लोगों की दर्दनाक मौत व दो गंभीर घायल
Sat, 16 Nov 2024 11:30 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:30 AM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 112 नंबर पर मिली सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
नारनौल के धरसू गांव के नजदीक शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक का इलाज रेवाड़ी में और दूसरे का रोहतक पीजीआई में चल रहा है। मृतक आकाश के मौसेरे भाई आदित्य ने बताया कि शनिवार को आकाश के चचेरे भाई की शादी थी। रात करीब दो बजे चार लोग कार में सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। चलते हुए कार अज्ञात कारणों से अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में दो की मौत, दो घायल
इस दुर्घटना में सुरेंद्र और आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस ने की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 112 नंबर पर मिली सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
शोक में डूबा परिवार
इस दुर्घटना के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नागरिक अस्पताल भेजा, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।