फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hooda father-son duo is trying to mislead the people of the area: Mohan Yadav

हुड्डा पिता-पुत्र की जोड़ी क्षेत्र के लोगों को बरगलाने का कर रही कार्य : मोहन यादव

Thu, 16 May 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 16 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Hooda father-son duo is trying to mislead the people of the area: Mohan Yadav
रेवाड़ी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव बुधवार को रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के समर्थन में बेरली कलां में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वीरों एवं शहीदों की इस धरती पर पहुंचकर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि हुड्डा पिता-पुत्र की जोड़ी क्षेत्र के लोगों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है।
विज्ञापन

मोहन यादव ने कहा कि वह इस क्षेत्र का इतिहास देख रहे थे तो पता चला कि इस इलाके के प्रत्येक घर से कोई न कोई वीर सैनिक देश सेवा में तत्पर है। यहां का जवान भारत माता की सेवा करने के लिए सीने पर गोली खाने के लिए देश की सीमाओं पर सीना ताने खड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश प्रभु राम व भगवान कृष्ण की धरती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इनके अस्तित्व पर ही सवालिया निशान लगा रही है। जो राम का नहीं, वह किसी भी काम का नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां एक साधारण से साधारण कार्यकर्ता भी सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री व मंत्री बन सकता है। वहीं, इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी केवल एक परिवार तक ही सिमटकर रह गई है। जो एक परिवार कहता है, कांग्रेस में वही होता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एक देश-एक कानून लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed