फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Honoring the winning female students at the district-level cultural festival

Rewari News: जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में विजेता छात्राओं का सम्मान

Sat, 17 Oct 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Honoring the winning female students at the district-level cultural festival
विजेता छात्राओं का सम्मान करते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में विजेता रही टीमों को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्राओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि स्कूल की चार टीमें जिला स्तर पर विजेता रही हैं। इनमें जूनियर वर्ग की समूह नृत्य टीम ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। यह टीम अब राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्राओं की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता मिली है। उन्होंने संगीत प्रवक्ता ब्रह्मा, हिंदी अध्यापक भारत कुमार और संस्कृत प्रवक्ता संयोगिता को छात्राओं की तैयारी में योगदान देने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रवक्ता इंदुबाला, सरोज, बबली, पूनम, सुशीला, रेणु सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed