फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Holika was lit in the auspicious time, wishing for prosperity

Rewari News: शुभ मुहूर्त में जलाई होलिका, की समृद्धि की कामना

Fri, 14 Mar 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 14 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Holika was lit in the auspicious time, wishing for prosperity
फोटो: 33रेवाड़ी। शहर के सेक्टर एक होली पार्क में जौ की बालियों को होलिका की अग्नि में भूनते ल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में वीरवार की देर रात भद्रा के बाद व्रती महिलाओं ने होलिका पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद होलिका जलाई गई। लोगों ने परिवार के साथ होलिका की परिक्रमा कर भस्म लगाया। जिले के कुछ स्थानों पर मुहूर्त से पहले ही शाम को बारिश के बाद 7 बजे ही होलिका दहन कर दिया।
जिले भर में होलिका जलाई गई। महिलाओं ने होलिका के चारों और कच्चा सूत (नाल) लपेटा और जौ, हल्दी, गुड़ जल आदि चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। लोगों ने होलिका पर बिड़कुलों की माला बनाकर चढ़ाई। शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन किया गया। जैसे ही होलिका अग्नि आग लगाई गई उसी समय लोगों ने जयघोष के साथ ही अग्नि से प्रहलाद भक्त को निकालने की परंपरा पूरी की। परंपरानुसार लोगों ने जौ की बालियों को होलिका की अग्नि में भूना।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य अजय शास्त्री का कहना है कि यह पर्व बुराई को जलाने का प्रतीक होता है। इस दिन लोग अच्छे विचार संस्कारों को ग्रहण करने का संकल्प लेते हैं। प्रतिवर्ष होलिका दहन के अगले दिन रंगों का त्योहार मनाया जाता है। होली (धुलेंडी) पर्व भगवान श्रीकृष्ण के समय से ही मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज मनाई जाएगी होली, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर
रंगों का त्योहार होली शुक्रवार को मनाया जाएगा। होली के दिन त्योहार की खुशियों में खलल न पड़ो, इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अलर्ट मोड में रहेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि ऐसे उपद्रवी जो अक्सर शराब पीकर त्योहारों पर हुड़दंग मचा कर कानून व्यवस्था व शांति का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, उनकी पहचान की जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। किसी तरह की अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था भंग करने की नीयत से कानून का उल्लंघन करने वाले शरारती असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा व आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दे तथा कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें वहीं होली के दौरान शराब पीकर स्पीड से बाइक चलाने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed