{"_id":"683dfbf30e90e166a7076010","slug":"holidays-are-imposed-in-the-court-important-cases-will-be-heard-rewari-news-c-198-1-rew1001-220482-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अदालत में पड़ीं छुट्टियां, आवश्यक केस सुने जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अदालत में पड़ीं छुट्टियां, आवश्यक केस सुने जाएंगे
Tue, 03 Jun 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अदालत में सोमवार से एक माह के लिए गर्मी की छुट्टी शुरू हो गई है। जून में सिविल कोर्ट में अवकाश रहता है लेकिन सिर्फ ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्य करते हैं। ऐसे में दीवानी अदालत में अवकाश के दौरान अति आवश्यक मामलों की सुनवाई हो सकेगी।
आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जो केवल अवकाश के दौरान कामकाज संभालेंगे। जिला दीवानी अदालत में छुट्टी के कारण अति विशिष्ट मामलों की सुनवाई की जा सकती है। इसके अतिरिक्त फौजदारी मुकदमे 15 जून तक सुने जाएंगे।
इसके बाद केवल जमानत और मुल्जिमों की पेशी के कार्य होंगे। जिला सत्र न्यायाधीश गुरुविंद्र सिंह वाधवा ने छुट्टी में आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए बावल, कोसली और रेवाड़ी कोर्ट में अलग-अलग न्यायिक अधिकारियों को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
छुट्टियों के कारण अधिवक्ताओं ने भी यात्रा भ्रमण पर निकलने की तैयारी शुरू दी है।
-- -- --
ड्यूटी पर रहेंगे यह न्यायिक अधिकारी
रेवाड़ी न्यायिक परिसर में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश विकास गुप्ता 8 जून से 15 जून तक, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंकिता शर्मा 16 से 20 जून और जतिन गर्ग 23 जून से 30 जून तक कोर्ट का कार्य करेंगे। निचली अदालतों की सुनवाई के लिए सिविल जज वरिष्ठ खंड योगेंद्री 16 से 30 जून, आदित्य सैनी सिविल जज जूनियर डिवीजन 16 से 30 जून तक कार्यरत रहेंगे। बावल में प्रदीप कुमार सिविल जज जूनियर डिवीजन और कोसली में अशोक कुमार 16 जून से 30 जून तक कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में जिला न्यायालय में 10 जिला सत्र न्यायाधीश सहित अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश एवं 8 निचली अदालत के जज कार्यरत हैं। छुट्टी के चलते केवल दो जज ही कार्यरत रहेंगे। इसके साथ ही बावल एवं कोसली में दो-दो जज कार्यरत हैं जबकि छुट्टी के दिन एक-एक जज कार्यरत रहेंगे।