फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Holi is a cultural and traditional festival: Dilbagh

होली सांस्कृतिक और पारंपरिक त्योहार : दिलबाग

Sat, 08 Mar 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Holi is a cultural and traditional festival: Dilbagh
फोटो : 20होली मिलन समारोह में एक दूसरे पर रंग लगाते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में होली के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को होली पर्व की बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। होली एक धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक त्योहार है जिसे सभी को एकजुट होकर बड़े उत्साह के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि होली पर्व पर प्राकृतिक हर्बल गुलाल के साथ होली मनाए। उन्होंने त्वचा पर दुष्प्रभाव डालने वाले रंग-गुलाल न लेने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों को होली उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शांत प्रिय तरीके से होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाए। उन्होंने जल संरक्षण का संदेश देते हुए प्रकृति से जुड़े रहने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारियों सहित सभी विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed