फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hoardings and banners are still installed in Kosli

Rewari News: कोसली में अभी भी लगे हैं होर्डिंग्स और बैनर

Thu, 04 Apr 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 04 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Hoardings and banners are still installed in Kosli
रेवाड़ी। नाहड़ रोड पर लगे होर्डिंग। संवाद
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही देशभर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के साथ साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा हरियाणा डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव आचार संहिता के दौरान दीवार-लेखन, पोस्टर आदि सभी प्रकार की प्रचार सामग्री लगाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। अमर उजाला की टीम ने कोसली में पड़ताल की। मालूम चला कि यह आदेश केवल कागजों तक ही सीमित हैं। जगह-जगह पोस्टर, बैनर, होर्डिंग लगे हुए हैं।
विज्ञापन

शहर की कोई भी सड़क ऐसी नहीं है जहां पर नेताओं के होर्डिंग्स न लगे हों। हर जगह पर होर्डिंग्स है। डीसी ने विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ और एसडीएम को निर्देश दिए थे कि गांव और शहरों से प्रचार-प्रसार सामग्री हटवाने के लिए टीमों का गठन किया जाए। नियमानुसार 24 से 72 घंटों के अंदर राजनीतिक पार्टियों से संबंधित और विकास कार्यों से संबंधित सामग्री को हटवाया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 72 घंटे क्या 2 सप्ताह बीतने के बाद भी अधिकारियों ने आदेश ठंडे बस्ते में डाल दिए हैं।
विज्ञापन


इंसेट
अवैध रूप से होर्डिंग ओर बैनर लगाना कोई नई बात नहीं

कोसली में अवैध रूप से होर्डिंग और बैनर लगना कोई नई बात नहीं है। बड़े पैमाने पर पहले से भी होर्डिंग और बैनर लगते आ रहे हैं, लेकिन आश्चर्यजनक बात यह है कि जब आचार संहिता लग गई है। इसके बावजूद अवैध रूप से होर्डिंग और बैनर्स का लगे रहना कहीं ना कहीं प्रशासन की अनदेखी को भी दर्शाता है। आचार संहिता में भी अगर होर्डिंग और बैनर लगे रहेंगे तो प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

होर्डिंग हटाने को लेकर बीडीओ को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही होर्डिंग हटवा दी जाएगी-जितेंद्र, तहसीलदार व सब-चुनाव अधिकारी कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed