{"_id":"69b848d3e500d5a4e8071dd3","slug":"high-voltage-wire-snaps-woman-narrowly-escapes-rewari-news-c-198-1-rew1001-235131-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हाई वोल्टेज तार टूटा, महिला बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हाई वोल्टेज तार टूटा, महिला बाल-बाल बची
Mon, 16 Mar 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
गांव खेड़ा मुरार में टूटी हाई वोल्टेज तार। संवाद
बावल। गांव खेड़ा मुरार में सोमवार की सुबह हाई वोल्टेज बिजली का तार टूट कर गिर गया। इसके चलते चिंगारी निकलने लगी जिससे आसपास रखे ईंधन में आग लग गई। मौके पर मौजूद एक महिला बाल-बाल बच गई।
घटना के समय एक महिला पास में उपले बना रही थी। अचानक तार टूटने और चिंगारी निकलने की आवाज सुनकर महिला तुरंत वहां से दूर भाग गई, जिससे उसकी जान बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे आग को आगे फैलने से रोक लिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों तक भी आग पहुंच सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।