फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   high speed car bike death

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 27 Sep 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
high speed car bike death
नाहड़-झोलरी रोड पर गणेश धर्मकांटा के समीप रविवार दोपहर को एक बाइक सवार को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव खुर्शीनगर निवासी ईश्वर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह दोपहर के समय गणेश धर्मकांटा के समीप खड़े होकर झोलरी की तरफ से आ रहे अपने पिता रोहताश का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान जैसे ही उसके पिता बाइक लेकर धर्मकांटा के पास पहुंचे तो नाहड़ की तरफ से आ रही एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पिकअप चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed