फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   High Court Justice Rajesh Bhardwaj reached Rewari, arrival of women in legal profession is a positive sign

Haryana: रेवाड़ी पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश भारद्वाज, बोले- कानूनी व्यवसाय में महिलाओं का आना अच्छे संकेत

Tue, 18 Mar 2025 04:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 18 Mar 2025 04:56 PM IST
सार

जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र सिंह वधवा ने इस मौके पर कहा कि कोसली बार एसोसिएशन का हमेशा सहयोगात्मक रुख रहा है। बार की यहां जो भी समस्याएं हैं, उनका न्यायोचित समाधान करवाया जाएगा।

विज्ञापन
High Court Justice Rajesh Bhardwaj reached Rewari, arrival of women in legal profession is a positive sign
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस राजेश भारद्वाज - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस राजेश भारद्वाज ने कोसली न्यायिक परिसर का दौरा किया। हाईकोर्ट जज राजेश भारद्वाज ने संबोधित करते हुए कहा कि कानून की पढ़ाई आज सबसे प्रतिष्ठित मानी जाती है, जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा ली जा रही है। उसमें भी बड़ी संख्या में लड़कियों का आना यह सूचक है कि हमारी सामाजिक संरचना सकारात्मक दिशा में वृद्धि कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दृष्टि से रेवाड़ी उनका चौथा जिला है और उनका सबसे अधिक लगाव इसी जिला के साथ हुआ है। राजेश भारद्वाज ने कहा है कि कानूनी व्यवसाय में अब काफी प्रतिभावान महिलाएं आ रहीं हैं, जो केवल अधिवक्ता ही नहीं, न्यायिक अधिकारियों के भी पद पर विराजमान हैं। यह दर्शाता है कि आधुनिक परिवेश में हमारी लड़कियां कितनी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। बताया कि बावल में सोमवार को नए न्यायिक परिसर का शिलान्यास किया गया था। यह मामला पिछले काफी समय से लंबित चला आ रहा था। कोसली बार एसोसिएशन द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों पर जस्टिस राजेश भारद्वाज ने कहा कि इन पर सहानुभूति से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र सिंह वधवा ने इस मौके पर कहा कि कोसली बार एसोसिएशन का हमेशा सहयोगात्मक रुख रहा है। बार की यहां जो भी समस्याएं हैं, उनका न्यायोचित समाधान करवाया जाएगा। कोसली बार एसोसिएशन के प्रधान विनय कुमार व अधिवक्ता जयकिशन ढिल्लों ने भी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का स्वागत किया। एडवोकेट गुरदयाल सिंह, राकेश लांबा, ममता यादव व कैप्टन सुभाष ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कोसली आगमन पर पुलिस जवानों ने हाईकोर्ट जस्टिस राजेश भारद्वाज को सलामी दी। अधिवक्ताओं ने पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर रेवाड़ी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र सिंह वधवा, एसीजे सीनियर डिवीजन अशोक कुमार, सीजेएम डा. रेणु सोलखे, सीजेएम अमित वर्मा, जेएमआईसी निशा, एसडीएम विजय कुमार यादव, डीएसपी विद्यानंद, बार एसोसिएशन के प्रधान विनय कुमार, जयकिशन ढिल्लों व रेवाड़ी बार के प्रधान विश्वामित्र यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed