फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Held a meeting with organizations regarding Geeta Jayanti Mahotsav

Rewari News: गीता जयंती महोत्सव को लेकर संस्थाओं के साथ बैठक की

Wed, 04 Dec 2024 12:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:23 PM IST
विज्ञापन
Held a meeting with organizations regarding Geeta Jayanti Mahotsav
धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक लेते जिला प्रशासन। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए शहर की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ लघु सचिवालय में एडीसी अनुपमा अंजलि ने बैठक की।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए एडीसी ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव प्रेरणादायी होने के साथ-साथ भव्य और आकर्षक भी होगा। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक चलने वाले गीता जयंती महोत्सव के दौरान तीनों दिन विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें स्कूली बच्चों के अलावा लोक कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा सेमिनार का आयोजन होगा, जिसमें वक्ता गीता के महत्व पर अपने व्याख्यान देंगे। 9 से 11 दिसंबर यह कार्यक्रम आयोजित होना है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्कूली बच्चों द्वारा गीता का श्लोकोच्चारण किया जाएगा। इसके अलावा अंतिम दिन नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें गीता पर आधारित झांकियां शामिल होंगी। नगर शोभा यात्रा में धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं भी गीता पर आधारित अपनी झांकी शामिल करेंगी। उन्होंने शहर की सभी धार्मिक, मन्दिर व सामाजिक संस्थाओं से गीता जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण लीला और गीता पर आधारित होंगे। बैठक में सीईओ डीआरडीए विकास यादव, उप-निदेशक सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सैनी सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed