फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hearing the problems, the Deputy Commissioner gave instructions to the officials to solve

उपायुक्त ने समस्याएं सुनकर समाधान का अधिकारियों को दिया निर्देश

Thu, 05 Nov 2020 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Hearing the problems, the Deputy Commissioner gave instructions to the officials to solve
रेवाड़ी। डीसी यशेन्द्र सिंह ने जिला सचिवालय में तीन दर्जन से अधिक लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। शहबाजपुर खालसा के साढ़े पांच फुट के रास्ते पर जो कब्जा है उसे हटाने के निर्देश एसडीएम रेवाड़ी को दिए तथा गुडियानी स्कूल द्वारा बच्चों को एसएलसी न देने पर जिला शिक्षा अधिकारी को एसएलसी दिलाने के आदेश भी दिया गया। ग्रामीणों द्वारा मालियाकी व चौकी नंबर-1 की अलग-अलग पंचायत बनाने की मांग रखी गई। मांग पर उपायुक्त ने डीडीपीओ को आज ही मुख्यालय पर पत्र लिखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने डीडीपीओ को जिला के चौकीदारों को वेतन देने के भी निर्देश दिए। रामपुरा गांव के मोहर सिंह ने अवैध निर्माण तोड़ने के लिए डीसी से आग्रह किया जिस पर डीसी ने डीटीपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का प्राथमिक दायित्व लोगों की समस्याओं को अच्छे से समझना और उनका स्थायी समाधान करना है। इसी बीच भूतपूर्व सैनिक कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरीराम भी डीसी से मिले तथा उन्होंने पांच हजार रुपये का चेक कोरोना महामारी के लिए दिया। उन्होंने डीसी यशेन्द्र सिंह को बताया कि उनकी पत्नी ने भी एक साल की पैंशन कोविड के लिए देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed