फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Health department handed over notices to 6 people after getting malarial larvae

Rewari News: मलेरिया का लार्वा मिलने स्वास्थ्य विभाग ने 6 लोगों को थमाए नोटिस

Sat, 03 Jun 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Health department handed over notices to 6 people after getting malarial larvae
मलेरिया की जांच करते अधिकारी।
रेवाड़ी। बारिश के साथ जलभराव से मलेरिया और डेंगू के मामले बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। आने वाले दिनों में अभी वर्षा होने की और संभावना है। ऐसे में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन सकती है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सचेत हो गया है। लोगों को घरों में लार्वा मिलने पर नोटिस देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को भी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने बीएमजी एलीगेंट सिटी में सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी के तहत यहां कूलर, गमलों, छोटे तालाब में मलेरिया के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस टीम में हेल्थ इंस्पेक्टर बिरेंद्र व मलेरिया विभाग के सभी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल रहे। टीम द्वारा जांच करने पर बीएमजी एलीगेंट सिटी में दो जगहों पर मलेरिया मच्छर का लार्वा पाया गया। जिसके पश्चात विभाग ने उक्त जगह से पानी को खाली करवाया गया। इसके बाद बीएमजी एलीगेंट सिटी के प्रबंधन अधिकारी को नोटिस दिया गया। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरावड़ा की टीम ने गांव में पांच लोगों को नोटिस दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्यों ने केंद्रों में मलेरिया और डेंगू की जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। वहीं, घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्यों ने गुरावड़ा, फतेहपुरी सहित कई गांवों में पहुंचकर घरों में कूलर, फ्रीज, गमलों आदि में लार्वा की जांच की। घरों के बाहर नालियों में मच्छरनाशक दवा टेमीफोस का छिड़काव कर लोगों को पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी।
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस मनाने का आह्वान
स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य निरीक्षक विरेंद्र सिंह का कहना है कि पहले चरण में लोगों के घरों में जाकर जांच कर रहे हैं। पानी की टंकियों, गमले, टायर और घरों के बाहर नालियों में मच्छरों के लार्वा की जांच कर रहे हैं। लोगों को हर सप्ताह सूखा दिवस मनाने का आग्रह कर रहे हैं। मच्छरों के लार्वा सात दिन में पनपते हैं। उनका कहना है कि सप्ताह में एक दिन दो से तीन घंटे बर्तन, कूलर व गमले सूखा छोड़ते हैं तो मच्छरों के लार्वा नहीं पनप पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल जिले में 324 मरीज मिले थे

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले वर्ष 324 सामने आए थे। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इस बार विभाग ने पहले से ही तैयारी कर ली है। जिले में फाॅगिंग कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य केंद्रों में मलेरिया और डेंगू की जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। वहीं, घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।

वर्षा का मौसम आने से पूर्व जिले के विभिन्न लोगों को जागरूक कर रही है, जिससे कि आने वाले दिनों में लोग अपने घरों में पानी को एकत्रित न होने दें, जिससे मच्छर का लार्वा पनपने की अधिक संभावना रहती है।

-डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक वर्मा, नोडल अधिकारी, डेंगू एवं मलेरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed