फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Health check-up of 7 lakh 64 thousand people in villages

गांवों में 7 लाख 64 हजार लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Thu, 03 Jun 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Health check-up of 7 lakh 64 thousand people in villages
रेवाड़ी। कोविड महामारी की दूसरी लहर के ग्रामीण क्षेत्र में दस्तक देने के उपरांत जिले में 15 मई से शुरू किए गए डोर टू डोर स्क्रीनिंग अभियान के तहत जिले के सभी गांवों में 7 लाख 64 हजार से अधिक ग्रामीणों को कवर किया जा चुका है।
विज्ञापन

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना मरीजों की पहचान के लिए की गई स्क्रीनिंग का कार्य 15 मई से जारी है। इस स्क्रीनिंग अभियान में अभी तक सर्वे टीमों ने एक लाख 41 हजार 408 घरों में जाकर 7 लाख 64 हजार 19 नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की है। इस दौरान 4718 ग्रामीणों में मामूली बुखार जैसे लक्षण पाए गए। ऐसे ग्रामीणों को सर्वे टीम द्वारा होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

महज नेहरूगढ़ में 11 पॉजिटिव केस
डीसी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के स्क्रीनिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाणा विलेज जनरल हेल्थ चेकअप स्कीम के तहत चल रहे सर्वे अभियान को पूरा कर लिया गया है। इस अभियान के तहत जिले के ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए जिला प्रशासन की टीम में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, शिक्षकों और ग्रामीणों का सहयोग लिया जा रहा है। जिला के नेहरूगढ़ गांव को अभी भी हॉटस्पॉट क्षेत्र में रखा गया है, नेहरूगढ़ गांव में अभी 11 पॉजिटिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3148 आरटीपीसीआर में 22 पॉजिटिव मिले
ग्रामीण क्षेत्र में स्क्रीनिंग कार्य की देख रेख कर रहे जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एचपी बंसल व डिप्टी सिविल सर्जन ने विस्तृत रिपोर्ट देते हुए बताया कि सर्वे के दौरान 3691 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किये गए जिसमें 81 पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा, 3148 आरटी पीसीआर टेस्ट में 22 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इस प्रकार अब तक ग्रामीण क्षेत्र में 103 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की देख-रेख में इलाज की सुविधाएं दी जा रही हैं।

लक्षण दिखते ही दें सूचना
डीडीपीओ एचपी बसंल ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें कोरोना महामारी के कोई भी लक्षण दिखाई दे तो वे तुरंत स्वास्थ्य विभाग या सर्वे टीम से संपर्क करके इसकी सूचना उन्हें अवश्य दें। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके व आपके परिवार के लिए घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed