फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Health check-up camp in village Khol tomorrow

Rewari News: गांव खोल में स्वास्थ्य जांच शिविर कल

Mon, 22 Sep 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Health check-up camp in village Khol tomorrow
रेवाड़ी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 24 सितंबर को सुबह 10 बजे जिला के गांव खोल में एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि शिविर का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव करेंगे। शिविर में महिलाओं समेत आमजन को विभिन्न रोगों की निशुल्क जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

इस स्वास्थ्य शिविर में नाक-कान-गला, नेत्र, दंत, रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया, कैंसर (मुख, स्तन, ग्रीवा), गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच और टीकाकरण जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही टेलीमानस सेवाएं, टीबी जांच और सिकल सेल स्वास्थ्य से जुड़ी जांच व परामर्श भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दहिया ने बताया कि शिविर में ही मातृ एवं शिशु सुरक्षा (एमसीपी) कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना नामांकन, आयुष्मान भारत कार्ड, सिकल सेल कार्ड और आभा आईडी कार्ड का पंजीकरण किया जाएगा, ताकि लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed